संपत्ति हड़पने की रची साजिश,धोखे में रखकर दूसरे समुदाय के दिव्यांग से करा दी शादी, दुष्कर्म समेत.....।

स्वतंत्र रक्षक न्यूज़ 
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का अथक प्रयास जारी ।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विधवा की दिव्यांग से करा दी गई। यह शादी संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से उसी गांव के कुछ लोगों ने साजिश के तहत की थी। शादी दूसरे समुदाय के एक दिव्यांग व्यक्ति से करा दी गई। आरोपी ने शादी की बात कहते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। पीड़िता ने इस प्रकरण में शिकायत पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दिव्यांग आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, मामले में महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति की मौत करीब चार-पांच माह पहले हो गई थी। उसका 07 साल का एक बच्चा भी है। पति की मौत के बाद महिला अपने भाई के साथ ननिहाल में रहने लगी। इसी बीच कुछ लोग साजिश के तहत उसके घर आने-जाने लगे और दूसरे समुदाय के दिव्यांग व्यक्ति से शादी का दबाव बनाया गया। बात न मानने पर धमकी भी दी गई। बाद में जबरन दिव्यांग युवक से शादी भी करा दी गई। इसकी जानकारी जब स्वजनों को हुई तो वे किसी तरह से उसके चंगुल से छुड़ाने की सोचने लगे। पीड़िता के अनुसार यह सब कुछ संपत्ति हड़पने के लिए आरोपियों ने किया। पुलिस ने इस मामले में दिव्यांग आरोपी फरियाद हुसैन सहित कुल 04 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने उक्त अभियुक्तों पर IPC की धाराओं 376, 420, 511, 506 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अपराध निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला ने आरोपी फरियाद को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।


 

● आज तक आप सभी लोगों ने सिर्फ 3D के माध्यम से ईलाज होते हुए देखा होगा, आज आपको लाइव वीडियो के माध्यम से दिखाएंगे की किस तरह से RCT की जाती है और कितना आसान है। नीचे वीडियो में जरूर देखें। ● देखें लाइव वीडियो कैसे हो रहा ईलाज


-

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने

Powerd by शिवसेन्द्र यादव पत्रकार खुटहन 9415938557



 


نموذج الاتصال