स्वतंत्र रक्षक न्यूज़
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का अथक प्रयास जारी ।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गायक समर सिंह को गाजियाबाद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन एक आरोपी संजय सिंह अभी भी चल रहा फरार है। बताते चलें की भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गायक समर सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। समर सिंह गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी में छुपा हुआ था। पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिए वह गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और उत्तराखंड में ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था।
गाजियाबाद पुलिस के डीसीपी निपुण अग्रवाल के अनुसार, गुरुवार को वाराणसी के सारनाथ थाने की पुलिस यहां आई थी। आकांक्षा दुबे मामले में हमसे मदद मांगी थी। शुक्रवार सुबह नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित गांव मोरटा के नजदीक सोसायटी से समर सिंह को गिरफ्तार कर नंदग्राम थाना लाया गया। मेडिकल मुआयना के बाद पुलिस समर को ट्रांजिट रिमांड के लिए कोर्ट में पेश करेगी। फिर पुलिस समर सिंह को लेकर वाराणसी रवाना होगी। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ अदालत ने गुरुवार को गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ कुर्की का वारंट प्राप्त करने के लिए अदालत में कमिश्नरेट की पुलिस की ओर से प्रार्थना पत्र भी दिया गया था। जिसमें आरोपी गायक समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं पुलिस दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश में जुटी हुई है। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में 27 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था। मुंबई से आई आकांक्षा की मां की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई है।
सारनाथ थाने में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने आरोप लगाया था कि हमेशा खुश रहने वाली मेरी साहसी बिटिया को समर सिंह की काली नजर लग गई। समर सिंह ने मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी। वह आकांक्षा से इतनी बेरहमी से पेश आता था कि ऐसा दुश्मन भी नहीं करते हैं। उसने सब कुछ बर्बाद कर दिया
0 टिप्पणियाँ