भाजपा की जिला बैठक हुई सम्पन्न,काशी क्षेत्र के विस्तारक प्रमुख नागेश्वर सिंह ने दी अहम जानकारी।

स्वतंत्र रक्षक न्यूज़
   परवाह चौथे स्तंभ की

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में भाजपा की कामकाजी बैठक का आयोजन टी डी महिला पी जी कालेज में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में  काशी क्षेत्र के विस्तारक प्रमुख नागेश्वर सिंह रहें। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह एवं संचालन पीयूष गुप्ता ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि ने सभी मंडलों के मंडल प्रभारी को संबोधित करते हुए उनके प्रभार वाले मंडल में संगठनात्मक अभियान व आयाम की जानकारी प्राप्त की। मुख्य अतिथि ने विस्तार से मण्डल अध्यक्ष को नियमित बैठक करने को कहा और कब, कहा और क्यों बैठक हो रहा है उसका विस्तार से चर्चा की और कौन-कौन लोग उस बैठक में भाग लेंगे उस पर भी विस्तार से चर्चा की। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री सुनील तिवारी, सरदार सिंह, राकेश सिंह, अजीत प्रजापति, विजय लक्ष्मी साहू, धनंजय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अनिल गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष रागिनी सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिव्यांशु सिंह, किसान मोर्चा महामंत्री इंद्रसेन सिंह, पिछड़ा मोर्चा के महामंत्री प्रमोद प्रजापति, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अजय सरोज, उपाध्यक्ष अवधेश सोनकर, मंडल अध्यक्ष गण विनोद शर्मा, बलवीर गौड़, विनोद मौर्य, वंश बहादुर पाल, राम स्वारथ बिंद, भोला सिंह भीम, विकास शर्मा, अमित श्रीवास्तव, राज केसर पाल, मदन सोनी, धर्मेंद्र मिश्रा, नरेंद्र विश्वकर्मा, अजय मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, भूपेश सिंह, शैलेश सिंह, संतोष गुप्ता, चंद्रेश गुप्ता, सुरेंद्र विक्रम सिंह, महेंद्र बिंद, दिलीप शर्मा, शाहगंज मंडल महामंत्री चिंताहरण शर्मा आदि उपस्थित रहे।


-

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने

Powerd by शिवसेन्द्र यादव पत्रकार खुटहन 9415938557



 


نموذج الاتصال