Jaunpur news : डॉ. बीआर आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का है संकल्प, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।


स्वतंत्र रक्षक न्यूज़
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट-@लक्ष्मण कुमार चौधरी
जौनपुर न्यूज़ :  समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शहर के मध्य स्थित आंबेडकर तिराहे पर बनी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि साल 1947 में भारत को आजादी मिलने के बाद बीआर आंबेडकर देश के पहले कानून मंत्री बने थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सामाजिक और आर्थिक मुद्दों के समाधान के लिए विभिन्न कानूनों और सुधारों का मसौदा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने देश में लेबर कानून से जुड़े कई बड़े बदलाव किए थे।
उन्होंने कहा कि वह पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने भगवान बुद्ध की खुली आंखों वाली पेंटिंग बनाई थी। उससे पहले दुनिया भर में अधिकतर सभी मूर्तियों की आंखें बंद थीं, उन्होंने जिस भारत का सपना देखा था उसे हम सबको मिलकर पूरा करना है। ऐसे में हम सबका फर्ज है हम सब मिलकर उनकी जयंती मनाएं। इस दौरान उनके साथ प्रवीण सिंह, आशीष तिवारी, गोविंद यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


-

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने

Powerd by शिवसेन्द्र यादव पत्रकार खुटहन 9415938557



 


نموذج الاتصال