Jaunpur news : हमारी शर्तो पर ही बनेगी सरकार, अशोक सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर जमकर साधा निशाना।


स्वतंत्र रक्षक न्यूज़
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।

जौनपुर न्यूज़ : समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा जुमलेबाजो की सरकार है, जौनपुर में भाजपा ने जिसे अपना प्रत्याशी बनाया है उसने तो मुंबई में उत्तर भारतीयों को छलने का काम किया है। अशोक सिंह नगर के एक होटल में अपनी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सत्येंद्र सिंह के साथ पत्रकारों से प्रेसवार्ता में सारी बातें कही।
सरकार पर हमलावर होते हुए अशोक सिंह ने कहा कि आज संविधान के जनक डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती है लेकिन मौजूदा सरकार संविधान को बदलना चाहती है, दिल्ली में मुख्यमंत्री केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। सरकार तानाशाही रवैये पर उतारू हूं। अशोक सिंह ने सपा कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ये जो इंडिया गठबंधन है इसमें भी सब भ्रष्टाचारी भरे हुए है, जनता सबको देख चुकी है और इस बार जनता परिवर्तन करेगी। बता दें कि इस पार्टी द्वारा अब तक 26 प्रत्याशियों की दो सूची जारी की गई है, जिसमें अशोक सिंह खुद जौनपुर से प्रत्याशी है। भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को आड़े हाथों लेते हुए अशोक सिंह ने कहा कि मैं और कृपाशंकर सिंह दोनो लोगों ने महाराष्ट्र में राजनीति की है,मैं कृपाशंकर सिंह के कारनामों के बारे में सब जानता हूं। बिना हमारी पार्टी के सहयोग के कोई भी पार्टी सरकार नहीं बना सकती। जौनपुर प्रशासन आचार संहिता का भय दिखाकर हमें डराती व धमकाती है, जबकि दूसरी तरफ एक पार्टी का प्रत्याशी खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ाता है उसे ना तो जेल भेजा जाता है और ना ही प्रशासन रोकता है,कहीं प्राथमिक विद्यालयों में वोट करने की अपील की जाती है तो कहीं के गाड़ियों का काफिला।


-

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने

Powerd by- न्यूज़ अब तक


Youtube Facebook instagram Twitter-x image

Powerd by

ads

 -------आपके अपनो की ख़बरें, इसे भी पढ़ें-------



       

    نموذج الاتصال