खुटहन, जौनपुर।
थाना खुटहन पुलिस को अवैध असलहा बरामदगी में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को एक अदद तमंचा .315 बोर तथा एक अदद जिंदा मिस कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी दिनांक 16 फरवरी 2026 को की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक खुटहन के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शेरपुर पेटरा गांव निवासी रोहित पाल पुत्र रमेश पाल को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर व एक मिस कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 33/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें विभिन्न धाराओं में पूर्व में भी मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
बरामदगी का विवरण:
एक अदद तमंचा .315 बोर
एक अदद मिस कारतूस .315 बोर
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
प्रभारी निरीक्षक, थाना खुटहन
उपनिरीक्षक व पुलिस टीम के अन्य सदस्य
पुलिस द्वारा अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है। क्षेत्र में अवैध असलहों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।
-

