खुटहन के मेडिकल स्टोर संचालक डॉ. राम प्रताप प्रजापति की मौत, गांव में शोक की लहर



जौनपुर। जनपद के जौनपुर में एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 55 वर्षीय मेडिकल स्टोर संचालक डॉ. राम प्रताप प्रजापति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना 19 फरवरी की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। वह सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के छतौरा मल्हनी गांव में एक बारात में शामिल होने गए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारात सड़क किनारे खड़ी थी और डॉ. राम प्रताप प्रजापति सड़क की पटरी पर खड़े थे। इसी दौरान मल्हनी की ओर से तेज रफ्तार और अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि हादसे के बाद काफी देर तक उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। समय पर उपचार न मिलने के कारण उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना ने मौके पर मौजूद लोगों को झकझोर कर रख दिया।

मृतक ग्राम सधनपुर, थाना खुटहन के निवासी थे और खुटहन हॉस्पिटल रोड पर वर्षों से मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहे थे। क्षेत्र में उनकी छवि एक मिलनसार और मददगार व्यक्ति की थी। उनके परिवार में पत्नी सुमित्रा देवी (50 वर्ष), दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सभी बच्चों का विवाह हो चुका है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को घर ले आए।

बाद में डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। खुटहन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने थाना सरायख्वाजा में तहरीर देकर मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी, बेटे-बेटियों और पोते-पोतियों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।



-

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने

Powerd by शिवसेन्द्र यादव पत्रकार खुटहन 9415938557



 


نموذج الاتصال