विशेष अभियान के तहत दबिश देकर तीनों आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी की गई
खबर:
जौनपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खुटहन थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 03 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि संबंधित अभियुक्त अपने-अपने घरों पर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में
- चन्द्रभान पुत्र बजरंगी मिश्र (उम्र करीब 45 वर्ष)
- पंकज पुत्र बजरंगी मिश्र (उम्र करीब 35 वर्ष)
- रोहित उर्फ अजय पुत्र रामआशीष (उम्र करीब 32 वर्ष)
शामिल हैं। सभी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था और विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया है।
-

