स्वतंत्र रक्षक न्यूज़

ठेकदार अखिलेश यादव हत्या कांड का बक्सा पुलिस ने किया खुलासा अभियुक्तों को भेजा जेल।

स्वतंत्र रक्षक न्यूज़
         फ़िक्र चौथे स्तंभ की 

 यूपी के जौनपुर जिले की बक्सा पुलिस टीम नें ग्राम मई में ठेकदार अखिलेश यादव की टहलते समय हत्या करने की घटना का खुलासा करने का दावा कर तीन को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पकड़े गये अभियुक्कतों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमन्चा 12 बोर व 2 जिन्दा कारतूस और 12 बोर के साथ एक नाजायज पिस्टल 7.65 बोर बरामद किया है।
बता दें कि 15 अक्टूबर 2021 को ग्राम बरपुर निवासी ठेकेदार अखिलेश यादव को टहलते समय अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था। थानाध्यक्ष बक्सा, एसओजी प्रभारी व सर्विलांस टीम मय हमराह की मदद से उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त 1.देवेन्द्र कुमार यादव उर्फ बन्दूके पुत्र करमचन्द यादव निवासी दरियावगंज थाना बक्शा 2.लालता यादव पुत्र स्व0 दयाराम यादव ग्राम मई थाना बक्शा 3.मनीष कुमार यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम बलुआ थाना बदलापुर में से देवेन्द्र कुमार यादव को 24 अक्टूबर 2021 को लगभग 6 बजे के पास बहद ग्राम मई मोड़ पर गिरफ्तार किया गया। लालता प्रसाद यादव को 25 अक्टूबर 2021 को समय 7.50 बजे शम्भूगंज बाजार से तथा अभियुक्त मनीष कुमार यादव पुत्र महेन्द्र यादव उपरोक्त को 25 अक्टूबर 2021 को 07.30 बजे धनियामऊ मछली बाजार से क्रमश एक तमन्चा 12 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा मुकदमा उपरोक्त की घटना में प्रयुक्त पिस्टल आला कत्ल एक नाजायज पिस्टल 7.65 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 7.65 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

स्वतंत्र रक्षक न्यूज़

संपत्ति हड़पने की रची साजिश,धोखे में रखकर दूसरे समुदाय के दिव्यांग से करा दी शादी, दुष्कर्म समेत.....।