भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर लाभार्थियों से किया संपर्क।

 स्वतंत्र रक्षक न्यूज़ 

देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का अथक प्रयास जारी 

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में आज भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जौनपुर द्वारा पूरे जौनपुर जिले में गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर राशन लेने वाले लाभार्थियों से बातचीत किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा जौनपुर के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता और भाजपा जिला मंत्री एवं पिछड़ा मोर्चा के प्रभारी प्रमोद यादव ने सरकारी सस्ते गल्ले की शाॅप नम्बर 13 से मिल रहे राशन इत्यादि की जानकारी लिया। लाभार्थियों ने बताया कि उन्हें 1 महीने में दो बार गेहूं चावल, चना, रिफाइंड, तेल नमक इत्यादि मिल रहा है। पिछड़ा मोर्चा के प्रभारी भाजपा के जिला मंत्री प्रमोद यादव के लाभार्थियों से पूछने पर लाभार्थियों ने बताया कि मोदी जी और योगी जी कि इस सरकार ने हम गरीबों को बहुत बड़ा सहारा दिया है। हमारे घर में इस समय खाने की कोई कमी नहीं है। इस अवसर पर पिछड़ा मोर्चा के जिला कार्यालय प्रभारी अरविंद सिंह चौहान, नितिन उपस्थित रहे।



-

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने

Powerd by शिवसेन्द्र यादव पत्रकार खुटहन 9415938557



 


نموذج الاتصال