Jaunpur news : अयोध्या श्रीराम मंदिर की तरह चौकियां माता मंदिर का करूंगा निर्माण : अशोक सिंह

स्वतंत्र रक्षक न्यूज़ सच के साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।

जौनपुर न्यूज़ :  समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जौनपुर लोकसभा प्रत्याशी अशोक सिंह ने लोकसभा चुनाव में अपनी प्रचंड जीत के लिए माता शीतला का दर्शन पूजन किया। उन्होंने मंदिर परिसर के पास मौजूद लोगों में प्रसाद वितरण भी किया। बुधवार को वह चौकियां धाम में स्थित माता शीतला के दर्शन को पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद उनके समर्थकों ने ढोल नगाड़े बजा कर उनका स्वागत किया। अशोक सिंह आम इंसान की तरह कतार में लग कर मंदिर में दाखिल हुए और माता का दर्शन पूजन किये। माता के चरणों में शीश झुकाने के बाद अशोक सिंह ने मंदिर परिसर के पास मौजूद गरीबों और अन्य लोगों में प्रसाद वितरण किया।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अशोक सिंह ने कहा कि आज माता शीतला का आशीर्वाद लिया हूं, क्योंकि मुझे भ्रष्टाचारी कृपा शंकर सिंह को हराना है। उन्होंने कहा कि जौनपुर की जनता जानती है कि कृपाशंकर सिंह जीतने के बाद यहां नहीं रहने वाले, उन्हें जिले के विकास से नहीं बल्कि अपने विकास से मतलब है। मैं जिले का विकास करूंगा और अयोध्या श्रीराम मंदिर की तरह भव्य शीतला माता का मंदिर का निर्माण करवाने का भी काम करूंगा।


-

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने

Powerd by- न्यूज़ अब तक


Youtube Facebook instagram Twitter-x image

Powerd by

ads

 -------आपके अपनो की ख़बरें, इसे भी पढ़ें-------



       

    نموذج الاتصال