नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को खुटहन पुलिस ने किया गिरफ्तार



जौनपुर।
खुटहन थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना खुटहन में दर्ज मु0अ0सं0 009/2026, धारा 74/352/351(3) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर गांव की नाबालिग लड़की से जबरन हाथ पकड़ने, गाली-गलौज करने और धमकी देने का आरोप है।

 क्या है पूरा मामला

दिनांक 10 जनवरी 2026 को थाना खुटहन क्षेत्र के ग्राम दरना निवासी पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नगवा पानी की टंकी के पास मौजूद है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके से पकड़ लिया।

👤 गिरफ्तार आरोपी का विवरण

  • नाम: किशन विश्वकर्मा

  • पिता का नाम: रामसूरत विश्वकर्मा

  • निवासी: ग्राम दरना , थाना खुटहन, जनपद जौनपुर

  • उम्र: लगभग 30 वर्ष

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

👮‍♂️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. रामाश्रय राय – थानाध्यक्ष, खुटहन

  2. उ0नि0 महेंद्र यादव

  3. हे0का0 दीपक गुप्ता

  4. का0 मनीष यादव

खुटहन पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


शिवसेन्द्र यादव पत्रकार खुटहन 

9415938557



-

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने

Powerd by शिवसेन्द्र यादव पत्रकार खुटहन 9415938557



 


نموذج الاتصال