जौनपुर में प्रेमजाल व दुष्कर्म मामले का खुलासा, थाना खुटहन पुलिस ने वांछित अभियुक्त को दबोचा


जौनपुर।
 जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना खुटहन पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में कार्यरत थाना खुटहन पुलिस टीम ने प्रेमजाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म व धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 03 जनवरी 2026 को थाना खुटहन पुलिस द्वारा दिल्लीप यादव पुत्र स्वर्गीय उमाशंकर यादव, निवासी ईश्वरपुर सलहदीपुर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर (उम्र लगभग 22 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।


शादी का झांसा देकर युवती को भगाने व शोषण का आरोप

दिनांक 31 दिसंबर 2025 को पीड़िता रूपा गौतम पत्नी श्रीप्रकाश गौतम ने थाना खुटहन में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त दिलीप यादव ने शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर घर से भगाया, उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इंकार कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना खुटहन में मु0अ0सं0 384/25, धारा 69/87/352/351(3) बीएनएस व 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।


गंभीर बाजार से दबोचा गया अभियुक्त

पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त की तलाश के दौरान 03 जनवरी 2026 को गंभीर बाजार क्षेत्र से समय करीब 09:25 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को थाना लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  • नाम: दिलीप यादव

  • पिता: स्व. उमाशंकर यादव

  • निवास: ईश्वरपुर सलहदीपुर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर

  • उम्र: लगभग 22 वर्ष




    शिवसेन्द्र यादव पत्रकार खुटहन 

    9415938557



-

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने

Powerd by शिवसेन्द्र यादव पत्रकार खुटहन 9415938557



 


نموذج الاتصال