जौनपुर: शांति भंग में 3 अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए न्यायालय



जौनपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुडहन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शांति भंग के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

थाना खुडहन पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07 फरवरी 2026 को अलग-अलग स्थानों से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है—

  1. नितिश उर्फ जसवीर पुत्र रवीश गौतम, निवासी पलिकछा नकदी, थाना खुडहन, जनपद जौनपुर

  2. दुष्यंत उर्फ संतलाल साठ, निवासी पलिकछा नकदी, थाना खुडहन, उम्र लगभग 23 वर्ष

  3. मनीष नादिक पुत्र मुनाफिर नादिक, निवासी साठ दिलावरी, थाना खुडहन, उम्र लगभग 21 वर्ष

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में की गई।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष खुडहन, उपनिरीक्षक जयकृष्ण यादव, कांस्टेबल अरविंद मिश्रा एवं कांस्टेबल रंजीत यादव शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे।



-

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने

Powerd by शिवसेन्द्र यादव पत्रकार खुटहन 9415938557



 


نموذج الاتصال