जौनपुर।
जनपद जौनपुर के थाना खुटहन पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 04 अभियुक्तों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 27 जनवरी 2026 को थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों से चार व्यक्तियों को शांति भंग करने की आशंका में गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं—
पिंटू उर्फ अभिषेक पुत्र अखिलेश (उम्र 33 वर्ष)
सत्यराम उर्फ कन्हैया पुत्र सुबास (उम्र 18 वर्ष)
अखिलेश पुत्र रामचन्द्र (उम्र 47 वर्ष)
राजेन्द्र पुत्र रामसरे (उम्र 48 वर्ष)
सभी अभियुक्त थाना खुटहन क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा सभी के विरुद्ध धारा 170/126/135 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष खुटहन सहित उपनिरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
-

