खुटहन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल


जौनपुर।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुटहन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 14/26, धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित अभियोग में वांछित अभियुक्त अजीज मोहम्मद पुत्र अजिमुल्लाह, निवासी ग्राम कृष्णापुर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर को दिनांक 27 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार पीड़िता नाबालिग है, जिसकी उम्र जांच में लगभग 17 वर्ष पाई गई। पीड़िता के आयु प्रमाण पत्र एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामला गंभीर पाए जाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64 एवं पोक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

🔍 पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पिछले करीब चार वर्षों से पीड़िता के संपर्क में था। दिनांक 20 जनवरी 2026 को वह पीड़िता को बहला-फुसलाकर बस से शाहगंज ले गया, जहां से ट्रेन द्वारा हैदराबाद पहुंचा। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

👮 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • थाना प्रभारी – थाना खुटहन

  • उ0नि0 हरिशंकर यादव

  • का0 सोनू यादव

  • का0 आकाश निषाद

  • का0 अरविंद कुमार मिश्र

  • म0का0 पूनम

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को समय करीब 09:35 बजे थाना लाकर विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।



-

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने

Powerd by शिवसेन्द्र यादव पत्रकार खुटहन 9415938557



 


نموذج الاتصال