जौनपुर।
जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. कौस्तुभ द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुटहन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध रूप से देशी शराब बेचने वाले दो अभियुक्तों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है।
पहला मामला
अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के निकट पर्यवेक्षण में थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26 जनवरी 2026 को समय 18:40 बजे पेट्रोल बाजार बैंक के पास से एक अभियुक्त को अवैध रूप से शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी में 12 अदद देशी शराब बरामद की गई। इस संबंध में थाना खुटहन पर मु0अ0सं0 15/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
मदन लाल गौतम पुत्र स्व0 रामराज
निवासी: कलापुर, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर
उम्र: लगभग 38 वर्ष
दूसरा मामला
इसी क्रम में थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26 जनवरी 2026 को समय 19:15 बजे आदित्यनगर के पास से एक अन्य अभियुक्त को अवैध शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के पास से एक प्लास्टिक के झोले में 14 अदद देशी शराब बरामद की गई। इस मामले में थाना खुटहन पर मु0अ0सं0 16/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
सुभाष यादव पुत्र चुनन यादव
निवासी: बनुआडीह बसवरिया , थाना खुटहन, जनपद जौनपुर
उम्र: लगभग 38 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थाना प्रभारी श्री रामाश्रय राय – थाना खुटहन
हेड कांस्टेबल दीपक कुमार गुप्ता – थाना खुटहन
कांस्टेबल इन्द्रजीत गौड़ – थाना खुटहन
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है। जौनपुर पुलिस का कहना है कि अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
-


