तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद; आरोपी पर कई संगीन मुकदमे दर्ज
जौनपुर (खुटहन), 17 मार्च 2026:
थाना खुटहन पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपी के पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और नकदी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान:
गिरफ्तार बदमाश की पहचान अखिलेश यादव पुत्र स्व रामबहादुर (निवासी बिलारमऊ थाना फूलपुर आजमगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर विभिन्न थानों में दो दर्जन से जदा मुकदमे दर्ज हैं।
बरामद सामान:
01 अवैध तमंचा (315 बोर)
01 जिंदा कारतूस (315 बोर)
01 मिस कारतूस
1300 रुपये नकद
फरार आरोपी:
फरार आरोपी की पहचान रविंद्र वर्मा (निवासी मखदुमपुर थाना खुटहन जौनपुर) के रूप में हुई है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
Tags
जौनपुर न्यूज़
-

