कल्पनाथ गुप्ता उर्फ कक्कू मिस्त्री की संदिग्ध मौत से गांव में मचा था हड़कंप, रिपोर्ट आने के बाद मामला आत्महत्या की ओर इशारा



जौनपुर।
जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र के खुटहन गांव में 10 मार्च मंगलवार शीशम के पेड़ से लटका मिला कल्पनाथ गुप्ता उर्फ कक्कू मिस्त्री पुत्र लुटावन गुप्ता की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारणहुई है, जिससे प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

बताया जाता है कि गांव निवासी कल्पनाथ गुप्ता पेशे से इलेक्ट्रीशियन थे और इलाके में कक्कू मिस्त्री के नाम से जाने जाते थे। कुछ दिन पहले सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक शीशम के पेड़ से उनका शव लटका देखा। शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही खुटहन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल करने के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आया
डॉक्टरों द्वारा की गई पोस्टमार्टम जांच में यह सामने आया कि मृतक की मौत फांसी के फंदे से गला कसने के कारण हुई है। शरीर पर किसी प्रकार की गंभीर चोट या संघर्ष के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। इसी आधार पर मामले को फिलहाल आत्महत्या माना जा रहा है।

हालांकि घटना के बाद मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई थी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच जारी है।

फिलहाल जौनपुर पुलिस का कहना है कि अगर जांच में कोई अन्य तथ्य सामने आते हैं तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



-

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने

Powerd by शिवसेन्द्र यादव पत्रकार खुटहन 9415938557



 


نموذج الاتصال