तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम






जौनपुर। जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिन्हें अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार थाना खुटहन क्षेत्र के ग्राम हैदरपुर निवासी लालती देवी (पत्नी रामजियावन) को गुरुवार 12 मार्च 2026 को करीब दोपहर 12 बजे उनके बहन का लड़का रविंद्र कुमार पुत्र राम अभिलाष निवासी ग्राम गोपालपुर दवा दिलाने के लिए बाइक से शाहगंज ले जा रहा था।

बताया जाता है कि जब दोनों पिलकिछा–दौलतपुर मार्ग पर पहुंचे, तभी शाहगंज की तरफ से तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाया जा रहा एक अज्ञात वाहन सामने से आया और साइड मारते हुए निकल गया। टक्कर लगते ही लालती देवी बाइक से गिरकर सड़क पर जा गिरीं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आ गईं।

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर खुटहन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच करते हुए अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



-

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने

Powerd by शिवसेन्द्र यादव पत्रकार खुटहन 9415938557



 


نموذج الاتصال