जनपद में पेट्रोल, डीजल और गैस की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने नागरिकों और उद्यमियों से महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में तेल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, जिसे बनाए रखने के लिए सभी को संयमित उपभोग करना जरूरी है।
जिलाधिकारी ने कहा कि डीजल और पेट्रोल का उपयोग केवल आवश्यकता के अनुसार ही करें और अनावश्यक भंडारण से बचें। इसी तरह गैस की खपत में भी संतुलन बनाए रखना आवश्यक है, ताकि सभी उपभोक्ताओं तक सुचारु आपूर्ति बनी रहे।
हालांकि वैश्विक परिस्थितियों, खासकर ईरान-इजरायल युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।
जिले में वर्तमान में 275 पेट्रोल पंप (रिटेल आउटलेट) संचालित हैं। जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार, कुछ पेट्रोल पंपों पर अस्थायी रूप से तेल की कमी (ड्राई) की स्थिति बनी है, लेकिन वहां भी जल्द आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं।
👉 प्रशासन की प्रमुख अपील:
- पेट्रोल पंपों पर शांति बनाए रखें, कानून व्यवस्था प्रभावित न करें
- आवश्यकता से अधिक ईंधन न खरीदें
- पेट्रोल-डीजल को गाड़ी के अलावा अन्य बर्तनों में न भरें (यह ज्वलनशील और खतरनाक है)
- अफवाहों पर ध्यान न दें
- प्रशासन का सहयोग करें
जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि ईंधन और गैस की आपूर्ति सुचारु रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक स्तर से सोशल मीडिया पर निगरानी भी रखी जा रही है, ताकि अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जा सके।
➡️ प्रशासन ने सभी नागरिकों से शांति, संयम और सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
-

