संघर्ष से सफलता तक: पिता के साए के बिना भी बेटे ने रचा इतिहास



जौनपुर।
जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुदावनपुर के रहने वाले शुभम मौर्य (अंकुश मौर्य) ने कठिन परिस्थितियों को मात देते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। उनका चयन सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) पद पर हुआ है। उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी (RO)/सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

बताया जाता है कि शुभम मौर्य के पिता स्वर्गीय राकेश मौर्य का साया बचपन में ही उठ गया था। इस कठिन परिस्थिति में उन्होंने हार नहीं मानी, बल्कि दिन-रात कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई जारी रखी। सीमित संसाधनों और संघर्ष भरे जीवन के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य को हासिल कर दिखाया।

शुभम की इस उपलब्धि से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

👉 यह सफलता न केवल उनके व्यक्तिगत संघर्ष की कहानी है, बल्कि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो कठिन हालात में भी अपने सपनों को साकार करने का हौसला रखते हैं।



-

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने

Powerd by शिवसेन्द्र यादव पत्रकार खुटहन 9415938557



 


نموذج الاتصال