सड़क हादसे में घायल नीलगाय को वन चौकी भेजा गया, बाइक सवार भी जख्मी



खुटहन थाना क्षेत्र के इमामपुर गांव में गुरुवार शाम करीब 4 बजे एक सड़क हादसे में नीलगाय और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक चालक घायल हो गया, वहीं नीलगाय को भी गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्राम प्रधान संतलाल सोनी ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत वन विभाग और पशु चिकित्सालय को सूचना दी। सूचना मिलते ही पशु अस्पताल की टीम मौके पर पहुंची और घायल नीलगाय का प्राथमिक उपचार शुरू किया।

इसी बीच वन विभाग के सुरेश चंद अपनी टीम के साथ पिकअप वाहन लेकर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से घायल नीलगाय को सावधानीपूर्वक वाहन पर लादा गया और वन चौकी खुटहन भेजा गया।

वन विभाग के अनुसार, नीलगाय की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है और उसका उपचार जारी है।



-

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने

Powerd by शिवसेन्द्र यादव पत्रकार खुटहन 9415938557



 


نموذج الاتصال