पोषण पखवाड़ा के तहत निकली जागरूकता रैली




स्वच्छता व पोषण का दिया संदेश

खुटहन (जौनपुर)। बाल विकास परियोजना के अंतर्गत चल रहे पोषण पखवाड़ा के तहत शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र इमामपुर से जागरूकता रैली निकाली गई। यह अभियान 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक संचालित किया जा रहा है, जिसमें लोगों को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

सीडीपीओ के निर्देशन में आयोजित इस रैली में मुख्य सेविका, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां व सहायिकाएं, प्राथमिक पाठशाला के बच्चे तथा अध्यापक शामिल रहे। रैली गांव में भ्रमण करते हुए लोगों को स्वच्छता, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती रही।इस दौरान बच्चों को साफ-सफाई रखने, पौष्टिक भोजन करने और बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ और पोषित बच्चे ही देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव होते हैं।कार्यक्रम में पूर्व प्रधान शिवप्रसाद चौधरी, ग्राम प्रधान संतलाल सोनी, अनिल चौधरी सुपरवाइजर सुशीला वर्मा, नीलम सोनी, निशा,ल ल्ली, रीता, मुन्नी सोनी, प्रमिला समेत अन्य कार्यकत्रिया व शिक्षक मौजूद रहे।


-

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने

Powerd by शिवसेन्द्र यादव पत्रकार खुटहन 9415938557



 


نموذج الاتصال