एकादशी पर गौभक्ति का अनूठा उत्सव, आश्रय केंद्र में गूंजे वैदिक मंत्र




पट्टीनरेंद्रपुर पशु आश्रय केंद्र में श्रद्धा और आस्था के साथ हुआ गौपूजन

खुटहन (जौनपुर), 13 अप्रैल। पट्टी नरेंद्रपुर स्थित पशु आश्रय केंद्र पर सोमवार को एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था के साथ गौपूजा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति की गरिमामयी उपस्थिति रही। पंडित बंधु तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से गौपूजन संपन्न कराया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता का विशेष महत्व है। गौसेवा से जहां धार्मिक पुण्य की प्राप्ति होती है, वहीं समाज में दया, करुणा और सेवा की भावना भी विकसित होती है। उन्होंने सभी से गौसंरक्षण के प्रति सजग रहने की अपील की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने दर्जन भर गौसेवकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राना प्रताप सिंह, रामप्रकाश दूबे, राजू सिंह, सत्यनारायण बिंद, उमेश सिंह एवं शशांक तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आयोजक सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अजय मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।


-

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने

Powerd by शिवसेन्द्र यादव पत्रकार खुटहन 9415938557



 


نموذج الاتصال