94.2% अंक पाकर विश्वास शर्मा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान



खुटहन (जौनपुर), 15 अप्रैल 2026।
सीबीएसई बोर्ड के हाई स्कूल परीक्षाफल घोषित होते ही खुटहन क्षेत्र के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम सभा खुटहन के प्रतिभाशाली छात्र विश्वास शर्मा ने 94.2 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विश्वास शर्मा, श्री राम प्रसाद शर्मा (प्रवक्ता, राज गौरव पी.जी. कॉलेज, खुटहन) के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा सूर्यबली सिंह पब्लिक स्कूल, जौनपुर से प्राप्त की। उनकी इस शानदार सफलता से पूरे इलाके में खुशी और उत्साह का माहौल है।

मीडिया से बातचीत में विश्वास ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया, जो स्वयं शिक्षक होने के नाते हमेशा उन्हें प्रेरित करते रहे। साथ ही उन्होंने अपने गुरु जितेंद्र प्रसाद यादव को अपना मार्गदर्शक बताते हुए उनके योगदान को भी सराहा।

विश्वास का सपना आगे चलकर सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना है। उनकी इस सफलता पर क्षेत्र के लोग, मित्रगण और शुभचिंतक उन्हें बधाइयाँ दे रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।



-

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने

Powerd by शिवसेन्द्र यादव पत्रकार खुटहन 9415938557



 


نموذج الاتصال