खुटहन, जौनपुर | 19 अप्रैल 2026
थाना खुटहन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर गौ-तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी के पास से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, चाकू और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुटहन पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बदमाशों की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को घायल अवस्था में पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
Tags
जौनपुर न्यूज़
-

