वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, पुलिस ने चलाया विशेष अभियान



जौनपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खुटहन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अभियान में दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में थाना खुटहन प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम लोनीयापट्टी से दो अभियुक्तों को उनके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। संबंधित मुकदमे में धाराएं 323, 504, 506 के तहत कार्रवाई दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को नियमानुसार हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. जसवन्त चौहान पुत्र राजबहादुर, निवासी लोनीयापट्टी, थाना खुटहन
  2. विकास पुत्र मकबूल चौहान, निवासी लोनीयापट्टी, थाना खुटहन


-

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने

Powerd by शिवसेन्द्र यादव पत्रकार खुटहन 9415938557



 


نموذج الاتصال