➡️ सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को क्षेत्राधिकारी ने सराहा
📍 खुटहन, जौनपुर | दिनांक: 22 अप्रैल 2026
जनपद जौनपुर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खुटहन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक नफर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर ग्राम क्षेत्र में की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामशंकर पुत्र मुरली , निवासी पनौली थाना खुटहन, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 53 वर्ष बताई जा रही है। अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था, जिसमें धारा 498ए, 323, 504, 506, 494 भादवि व 3/4 डीपी एक्ट शामिल हैं।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को आज दिनांक 22.04.2026 को समय करीब 10:55 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।
🔴 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: रामशंकर पुत्र मुरली
निवासी: पनौली थाना खुटहन, जनपद जौनपुर
उम्र: लगभग 53 वर्ष
संबंधित धाराएं: 498ए, 323, 504, 506, 494 भादवि व 3/4 डीपी एक्ट
Tags
जौनपुर न्यूज़
-

