खुटहन की छात्रा हिमांगी यादव ने रचा इतिहास, जिले में दूसरा और कॉलेज में प्रथम स्थान




खुटहन (जौनपुर)। ग्राम विकास इंटर कॉलेज, खुटहन की होनहार छात्रा हिमांगी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साथ ही उन्होंने अपने कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल कर एक नई मिसाल कायम की है।

हिमांगी यादव, सुरेश  प्रसाद यादव की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि हिमांगी शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी, लगनशील और मेहनती छात्रा रही हैं। उनकी सफलता का श्रेय उनके माता-पिता के साथ-साथ विद्यालय के सभी शिक्षकों के मार्गदर्शन को जाता है।

प्रधानाचार्य ने यह भी कहा कि हिमांगी की इस उपलब्धि से अन्य छात्रों को प्रेरणा मिलेगी और वे भी मेहनत व समर्पण के साथ पढ़ाई कर अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम ऊंचा करेंगे।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. रमेश चंद्र यादव ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।

इस अवसर पर शिक्षक सुनील कांत तिवारी, ईश्वर देव यादव, अमृत लाल यादव, राम सूरत मौर्य, अनुराग यादव और दिनेश गुप्ता सहित अन्य शिक्षकों ने भी हिमांगी को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



-

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने

Powerd by शिवसेन्द्र यादव पत्रकार खुटहन 9415938557



 


نموذج الاتصال