हाईस्कूल में 91% अंक लाकर श्वेता सोनी ने किया विद्यालय टॉप



मेहनत व लगन से हासिल की बड़ी सफलता

खुटहन (जौनपुर):
यूपी बोर्ड द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में क्षेत्र की मेधावी छात्रा श्वेता सोनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। वह साई नाथ इंटर कॉलेज, तिघरा खुटहन की छात्रा हैं।

श्वेता सोनी, पिता मनोज सोनी एवं माता ममता सोनी की सुपुत्री हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजनों ने बताया कि श्वेता शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन, कठिन परिश्रम और शुभचिंतकों के आशीर्वाद को दिया है।

विद्यालय परिवार ने भी छात्रा की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उसे सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। क्षेत्र के लोगों ने भी श्वेता को बधाई देते हुए इसे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बताया है।



-

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने

Powerd by शिवसेन्द्र यादव पत्रकार खुटहन 9415938557



 


نموذج الاتصال