मदर्स डे पर शर्मनाक घटना: बड़े बेटे ने मां और छोटे भाई को पीटा,


जौनपुर। जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के खालसापट्टी गांव में सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव में तब अफरा तफरी मच गई जब पता ये चला कि मदर्स डे के दिन ही बड़े बेटे ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ मिलकर छोटे भाई और अपनी 70 वर्षीय बुजुर्ग माँ को मारपीट कर लहू लुहान कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल है। खून से लथपथ मां और छोटे बेटे ने थाना खुटहन प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी नीरज कुमार कहार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 मई 2026 रविवार की सुबह करीब 9 बजे वह अपने घर के पास स्थित सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंप पर पानी भरने गया था। आरोप है कि इसी दौरान पट्टीदार रमेश कश्यप, उनकी पत्नी संध्या कश्यप तथा उनकी बेटी लाडली उर्फ लाडो वहां पहुंचे और पानी से भरी बाल्टी फेंक दी।

नीरज के विरोध करने पर आरोपित गाली-गलौज करने लगे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान नीरज कुमार के सिर में चोट आई नीरज ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन छीन कर तोड़ दिया गया, बीच-बचाव करने पहुंची शारदा को भी आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद घायल पक्ष ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रमेश कश्यप, संध्या कश्यप और लाडली उर्फ लाडो के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


-

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने

Powerd by शिवसेन्द्र यादव पत्रकार खुटहन 9415938557



 


نموذج الاتصال