समधीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी



शाहगंज/जौनपुर। 11 मई 2026 को थाना क्षेत्र के समधीपुर गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना शाहगंज क्षेत्र के ग्राम हौसेनाबाद पोस्ट सरायमोहिउद्दीनपुर निवासी सतीश पुत्र रामअवध अपने साथी सोनू के साथ दोपहिया वाहन से शाहगंज जा रहे थे। बताया जाता है कि दोपहर लगभग 1 से 2 बजे के बीच समधीपुर के पास किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सतीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सोनू का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों का कहना है कि घटना को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बाइक को टक्कर पिकअप वाहन ने मारी थी या बोलेरो ने। पुलिस मामले की जांच में जुटी होने की बात कह रही है, लेकिन आरोपी वाहन और चालक का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।



-

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने

Powerd by शिवसेन्द्र यादव पत्रकार खुटहन 9415938557



 


نموذج الاتصال