शाहगंज में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में लटका मिला शव



जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार मोहल्ले में सोमवार शाम एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकरावल गांव निवासी अंशु यादव (लगभग 25 वर्ष), जो फूलपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी, शाहगंज के पुरानी बाजार मोहल्ले में किराए के मकान में रह रही थी। सोमवार शाम काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो युवती का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। घटना देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा युवती के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।



-

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने

Powerd by शिवसेन्द्र यादव पत्रकार खुटहन 9415938557



 


نموذج الاتصال