जय तवेला बाबा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन 29 अगस्त को




खुटहन, जौनपुर। क्षेत्र के स्थित पटैला रोड सेबई नाले के बगल रसूलपुर जौनपुर ग्राउंड में आगामी 29 अगस्त 2026, शनिवार को “जय तवेला बाबा दौड़ प्रतियोगिता” का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में क्षेत्र के साथ-साथ अन्य जिलों से भी खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। आयोजकों ने युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से प्रतियोगिता आयोजित किया गया है ।
प्रतियोगिता में 5 किलोमीटर, 3 किलोमीटर और 1500 मीटर की दौड़ कराई जाएगी। आयोजकों के अनुसार 5 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी को प्राइज साइकिल, दूसरे से पांचवें स्थान तक पंखा तथा छठे से दसवें स्थान तक शूज दिए जाएंगे। इसी प्रकार 3 किलोमीटर दौड़ में भी प्रथम से दसवें स्थान तक पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।
1500 मीटर की दौड़ विशेष रूप से महिला धावकों के लिए रखी गई है। इसमें प्रथम स्थान पाने वाली प्रतिभागी को प्राइज साइकिल, दूसरे व तीसरे स्थान पर पंखा तथा चौथे से पांचवें स्थान तक शूज दिए जाएंगे।
आयोजकों के मुताबिक प्रतियोगिता की इंट्री फीस 30 रुपये रखी गई है। प्रत्येक खिलाड़ी के लिए दौड़ में शामिल होने से पहले इंट्री कराना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में एक खिलाड़ी केवल एक ही दौड़ में भाग ले सकेगा। महिला खिलाड़ी अपने कोच अथवा अभिभावक के साथ आने की अपील की गई है। दूसरे जिलों से आने वाले खिलाड़ियों के लिए ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने की भी बात कही गई है।
प्रतियोगिता सुबह आठ बजे से शुरू होगी। आयोजकों ने बताया कि दौड़ सड़क पर किसी भी दिशा में नहीं कराई जाएगी। बारिश होने की स्थिति में प्रतियोगिता के समय में बदलाव किया जा सकता है।
प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों में उत्साह है। आयोजकों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए इस तरह के आयोजन आगे भी किए जाएंगे।
आयोजक: अनुज यादव, आलोक यादव, शिवम यादव एवं जय प्रकाश यादव।
निवेदक: समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी।


-

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने

Powerd by शिवसेन्द्र यादव पत्रकार खुटहन 9415938557



 


نموذج الاتصال