खुटहन जौनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत इमामपुर गांव में आराजी नंबर 125 जो नया नंबर 249 में परिवर्तित है मुकदमा डीडीसी महोदय के यहां विचाराधीन है और यह मुकदमा लगभग 40 वर्षों से चला आ रहा है फिर भी कुछ लोगों के द्वारा अधिकारियों पर दबाव बनाकर उस पर नाली खुदवाने का योजना बनाया जा रहा है जबकि माननीय न्यायालय ने अभी इस पर कोई निर्णय नहीं दिया है बताते चलें कि आराजी नंबर 125 जो नया नंबर 249 है जोकि माताफेर बनाम रामपलट के नाम से डीडीसी के यहां मुकदमा लंबित है।गांव के ही छंगनलाल सोनी का आरोप है कि उनकी चकपरे की जमीन को धोखे से कुछ लोगों के द्वारा नाली में परिवर्तित कर दिया गया था। जिसे लेकर वो डीडीसी के यहां अपील किए थे कि मेरा चकपरे का जमीन मुझे वापस किया जाए अभी वहां मुकदमा चल रहा है लेकिन गांव के ही कुछ लोगों द्वारा बार-बार उस विवादित जमीन पर नाली खुदवाने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है छंगनलाल सोनी ने बताया कि जब तक आराजी नंबर 125का कोई माननीय न्यायालय के द्वारा निस्तारण न कर दिया जाए तब तक उस पर किसी प्रकार का कोई काम न कराया जाए यदि अधिकारी मनमानी ढंग से नाली खुदवाने का काम करेंगे तो हम डीएम महोदय के यहां धरना देने के लिए बाध्य होंगे।
Tags
जौनपुर न्यूज़
-

