राज्य पुरस्कार विजेता आंगनबाड़ी कार्यकत्री के नेतृत्व में सेवा संकल्प योजना के तहत कार्यक्रम, लघु पुस्तकालय का हुआ उद्घाटन
खुटहन (जौनपुर), 24 सितंबर। आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बड़नपुर में सेवा संकल्प योजना के तहत महिला स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य पुरस्कार से सम्मानित आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर केंद्र में लघु पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य व पोषण से जुड़ी योजनाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। लघु पुस्तकालय बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ाने में सहायक होगा।
सीडीपीओ सुरेश यादव ने कहा कि पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य की जानकारी से महिलाओं व बच्चों को योजनाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा। उन्होंने केंद्र की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम की आयोजक प्रतिभा सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा का संदेश घर-घर पहुंचाया जा रहा है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पौष्टिक आहार और स्वच्छ वातावरण जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया तथा उन्हें फल एवं मिठाई वितरित की गई। महिलाओं और बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Tags
जौनपुर न्यूज़
-

