दुकान का ताला तोड़ नकदी व गहने उठा ले गए चोर




खुटहन। जौनपुर गौसपुर बाजार में सोमवार की रात चोरों ने आभूषण की दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार को जब दुकान खोलने पहुंचे संचालक तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

इमामपुर गांव निवासी छंगनलाल सोनी की गौसपुर बाजार में वर्षों से आभूषण की दुकान संचालित है। रोजाना की तरह मंगलवार को दुकान बंद कर वह घर चले गए। मंगलवार सुबह पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो आलमारी में रखे आठ हजार रुपये नकद, दो जोड़ी पायल और दो जोड़ी कान के बुंदे गायब थे। पीड़ित के मुताबिक चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उन्होंने डीवीआर पुलिस को सौंप दिया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


-

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने

Powerd by शिवसेन्द्र यादव पत्रकार खुटहन 9415938557



 


نموذج الاتصال