खुटहन। भीषण गर्मी और बढ़ती बीमारियों के बीच सामुदायिक_health_center की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल होती नजर आ रही है। अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं, लेकिन बिजली व्यवस्था ठप होने, इनवर्टर खराब रहने, फ्रिज बंद पड़े होने तथा कई महीनों से AC खराब रहने के कारण मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अस्पताल परिसर में बिजली न रहने से मरीज घंटों गर्मी और उमस में परेशान दिखाई दे रहे हैं। सबसे अधिक समस्या ब्लड जांच केंद्र में देखने को मिल रही है, जहां AC बंद होने और फ्रिज काम न करने से जांच व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
लगातार बढ़ते तापमान के कारण प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोगियों की जांच की जाती है, लेकिन भीषण गर्मी के बीच मरीजों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ रहा है।
अस्पताल में सफाई कर्मियों की कमी के कारण साफ-सफाई व्यवस्था भी प्रभावित है। कर्मचारियों को स्वयं सफाई कर कार्य करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल स्टाफ को सहयोगी बताते हुए कहा कि सीमित संसाधनों और खराब बिजली व्यवस्था के बावजूद कर्मचारी लगातार मरीजों की सेवा में जुटे हुए हैं।
क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि अस्पताल की बिजली व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराई जाए, खराब पड़े AC, इनवर्टर और फ्रिज को जल्द ठीक कराया जाए तथा जांच केंद्र में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि मरीजों को राहत मिल सके और जांच व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।
Tags
जौनपुर न्यूज़
-

