देवी गीतों पर रातभर झूमे श्रद्धालु
भव्य श्रृंगार, भंडारे और जागरण में जुटी भारी भीड़, पत्रकारों का भी हुआ सम्मान
खुटहन (जौनपुर)। क्षेत्र के इमामपुरिया माता मंदिर पर आयोजित वार्षिक श्रृंगार, भंडारा एवं देवी जागरण कार्यक्रम में गुरुवार की रात आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। माता के दरबार को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया, वहीं देर रात तक चले देवी जागरण में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते रहे।
देवी जागरण में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देवी गीत गायक बबलू दीवाना ने चुनरिया ओढ़ कर व अन्नु पारूखी इनामपुरी मैया के महिमा अपार बा प्रस्तुत कर माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। “जय माता दी” के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालु पूरी रात भक्ति रस में डूबे नजर आए।कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधान शिवप्रसाद चौधरी व मंदिर के पुजारी ने मंच से पत्रकार संतलाल सोनी, श्रवण कुमार उपाध्याय तथा रिंकू उपाध्याय को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस मौके पर अजय सेठ, लालजी सेठ, कृष्णा सोनी, संजय अग्रहरि, सुभाष गुप्ता, पंकज सिंह, अनिल चौधरी, लालचंद चौधरी, सुनील चौधरी, हरिश्चंद्र चौधरी, गोलू चौधरी, शैलेश गुप्ता, अरविंद गौतम, बंसराज गौतम, संदीप गुप्ता, रिंकू गुप्ता, लालचंद अग्रहरि, राजू विश्वकर्मा, राजेंद्र सिंह, संदीप सिंह, सुभाष यादव, कमर अब्बास, लाल बहादुर प्रजापति, श्रवण कुमार उपाध्याय, नंदलाल गौतम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।अंत में आयोजक पूर्व प्रधान शिवप्रसाद चौधरी एवं पुजारी ने सभी श्रद्धालुओं व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Tags
जौनपुर न्यूज़
-

