खुटहन (जौनपुर), 14 जुलाई। थाना खुटहन क्षेत्र के ग्राम सौरैया निवासी कीर्ति उपाध्याय ने पड़ोसियों पर चक की भूमि पर जबरन निर्माण कराने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है, जिसकी जांच की जा रही है।
पीड़िता कीर्ति उपाध्याय के अनुसार, मंगलवार 14 जुलाई 2026 को सुबह लगभग 7 बजे उनके पड़ोसी अविनाश, अखिलेश (पुत्र राजाराम उपाध्याय) तथा रेनू उपाध्याय (पत्नी अखिलेश) कथित रूप से उनके चक की भूमि पर जबरन निर्माण कराने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोप है कि तीनों ने लात-घूंसों और लाठी से उनकी पिटाई कर दी।
बताया गया कि शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी जेठानी आराधना (पत्नी राहुल) के साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़िता का कहना है कि घटना का वीडियो भी मौजूद है,
इस संबंध में थाना खुटहन पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-

