खुटहन (जौनपुर)। प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा संचालित स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय इमामपुर से जागरूकता प्रभात फेरी रैली निकाली गई। रैली में शामिल नौनिहालों ने गांव की गलियों में घूमकर शिक्षा का संदेश दिया और अभिभावकों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की।
रैली को ग्राम प्रधान संतलाल सोनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जागरूकता तख्तियां लेकर "सब पढ़ें, सब बढ़ें" तथा "हर बच्चा स्कूल जाए, शिक्षा का अधिकार पाए" जैसे प्रेरक नारे लगाते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया गया और बच्चों की नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मनोज यादव, प्रदीप यादव, मोहम्मद अजीज, अजीत कुमार, कृष्ण कुमार दुबे, शुजात अख्तर जैदी, पूर्व प्रधान शिव प्रसाद चौधरी समेत विद्यालय परिवार एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
Tags
जौनपुर न्यूज़
-

