आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने तैयार किए पौष्टिक व्यंजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कार्यकत्रियां सम्मानित


पोषाहार की थाली में सजे स्वाद और सेहत के व्यंजन


खुटहन (जौनपुर)। बाल विकास परियोजना खुटहन में मंगलवार को नए पोषाहार से तैयार विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों की रेसिपी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पोषाहार का बेहतर उपयोग करते हुए स्वादिष्ट, पौष्टिक और आकर्षक व्यंजन तैयार कर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

इस दौरान पोषाहार को बच्चों एवं लाभार्थियों के लिए रुचिकर बनाने के साथ-साथ उसके पौष्टिक महत्व को भी प्रदर्शित किया गया। व्यंजनों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।रेसिपी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को खंड विकास अधिकारी खुटहन द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर विजेता कार्यकत्रियों के चेहरे खिल उठे। अधिकारियों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए पोषण संबंधी गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर सभी मुख्य सेविकाएं, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विपिन कुमार यादव एवं सीडीपीओ सुरेश कुमार यादव सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहे।


-

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने

Powerd by शिवसेन्द्र यादव पत्रकार खुटहन 9415938557



 


نموذج الاتصال